माइक्रोसॉफ्ट वर्ड माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेर है| जो माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अंतर्गत पाया जाता है| इसे वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेर कहते है| क्युकी इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट को तैयार कर सकते है| साथ ही उसे हम फार्मेटिंग, एडिटिंग, के साथ प्रिंट भी कर सकते है| माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग Letter Application, Resume, Letter Head, Document का PDF, फ्लायर सर्टिफिकेट इत्यादि तैयार कर सकते है माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास - (History of Microsoft Word) पहली बार माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को 1981 में चाल्स सिमोनी और रिचर्ड ब्राड़ी द्वारा लाया गया | एम् एस वर्ड का पहला संस्करण 1983 में Word 1.0 जेनिक्स और एमएस डास के लिए जारी किया गया | उसके बाद 1990 में पहला GUI सक्षम वर्ड प्लेटफोर्म जारी किया गया | 2003 में विंडो और मैक दोनों के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कर दिया गया माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के सभी संस्करण- (Microsoft Word Version) 1. Ms Word 1.0 (1983) 2. Ms Word 95 (1995) 3. Ms Word 97 (1996) 4. Ms Word 98 (1998)...